Kohramlive Desk : कटरीना कैफ को हाल ही में अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में प्री-दिवाली पार्टी में शिरकत करते हुए देखा गया था। इस मौके के लिए, फोन भूत एक्ट्रेस ने एक लाल शरारा साड़ी पहनी थी। कटरीना कैफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम फीड पर रेड साड़ी वाली फोटो पोस्ट किया था। जिसे उन्होंने एक खूबसूरत ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें एक लटकती हुई नेकलाइन थी।

















