spot_img
spot_img
spot_img

33 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई महिला की डिलीवरी, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : 33 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई महिला की डिलीवरी। अफगानिस्तान से निकासी उड़ान के दौरान एक महिला ने केबिन क्रू में बच्ची को जन्म दिया।  विमान में सवार अफगान महिला को प्रसव पीड़ा हुई। 33 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे विमान में कोई डॉक्टर भी नहीं था. जहाज के चालक दल की सदस्‍यों ने महिला की डिलीवरी कराने में मदद की।  मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

अफगानिस्तान से ब्रिटेन जा रहे निकासी विमान में शुक्रवार रात सोमन नूरी नाम की अफगान महिला सवार हुई थी।  विमान के ऊंचाई पर पहुंचते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।  वह दर्द से कराह रही थी, किसी की समझ में नहीं आ रहा था, क्या किया जाए।  विमान में कोई चिकित्सक भी नहीं था, जो इस महिला की मदद कर सके। हालांकि विमान के चालक दल के सदस्यों ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ काम किया और महिला की डिलीवरी कराने में मदद की। 33 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।  (प्रतीकात्मक फोटो)

इस बच्ची ने तुर्की एयरलाइंस के केबिन क्रू में कुवैत के ऊपर हवाई क्षेत्र में जन्म लिया, जिसकी वजह से बच्ची का नाम ‘हव्वा’ रखा गया, हव्वा को ईव के नाम से भी जाना जाता है।  मां 26 साल की नूरी और उसके पति ताज की हव्वा तीसरी संतान है। टर्किश एयरलाइंस ने कहा कि मां और बच्चा स्वस्थ हैं। हालांकि विमान एहतियात के तौर पर कुवैत में उतारा गया, जिसके बाद फिर से विमान ने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। (प्रतीकात्मक फोटो)

बच्ची के जन्म के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नवजात हव्वा अपनी मां की गोद में सोते हुए दिखाई दे रही है. वहीं केबिन क्रू भी मां और बच्ची दोनों के पूरी तरह सुरक्षित होने पर बेहद खुश दिखाई दिए. उनके द्वारा बच्ची के साथ सेल्फी ली गई।  (प्रतीकात्मक फोटो)

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...