आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक में राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा से संबंधित कोई जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज आप को राहत मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कला व साहित्य में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी या कारोबार में प्रगति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे। संतान के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र में प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। आज आपको बेवजह खर्च करने के बजाय अपने खर्चों पर कटौती करनी होगी अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में यदि कोई रुकावट आ रही है, तो वह पिताजी की सलाह से समाप्त होगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। संतान के भविष्य की थोड़ी चिंता सता सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
भाई बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रह सकती है, इसलिए साहस और धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुका हुआ धन वापस आने की भरपूर संभावनाएं दिख रही हैं। सायंकाल के समय पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ी दिखेगी। पुरानी यादों से मन में खुशी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। बिजली उपकरणों से कोई खिलवाड़ ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि सही निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो सोच समझ कर करें, नहीं तो भविष्य में जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज परिवार मे संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों से इस मुद्दे पक विचार विमर्श कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज पराक्रम में वृद्धि के भी योग बनते दिख रहे है। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीश पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यपार से आज लाभ होगा। मार्केटिंग सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नये अनुबंध हो सकते हैं। यदि नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई कानूनी विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुए था, तो उसमें आज विजय प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच ले क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष परिणाम लेकर आएगा। संतान से संबंधित कोई सुख समाचार सुनने को मिलेगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में भी वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने में व्यस्तता अधिक रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में आज कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। परिवार में आज कोई विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी मे सौम्यता लानी होगी, नहीं तो रिश्तों में दरार पड सकती है। व्यवसाय में लाभ मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवस्था व प्रगति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में मान सम्मान मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन समर्थन भी बढ़ेगा। यदि आज आप नौकरी में हैं तो अपने किसी सहयोगी से सोच समझ कर ही बात करें नहीं तो आपकी बात उनको बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको धन से लेनदन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में दौड़-धूप अधिक रहेगी। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय किसी विशेष कार्य पर जाने से मन में उत्साह रहेगा और आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। खर्चो की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। कार्यकुशता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि आपका कुछ धन कहीं पर अटका हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। मन में भक्ति भाव का विकास होगा। व्यवसाय में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई बहनों से आज आपका संपर्क हो सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। रात्रि के समय आप किसी भी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आयात व निर्यात से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। किसी ज्ञानी व अनुभवी व्यक्ति की सलाह व आशीर्वाद से आपके बिजनेस को भरपूर लाभ होगा।












