spot_img
spot_img

गढ़वा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, DC बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : बेटियां जब सपनों को हौसले के पंख देती हैं, तो कामयाबी की नई इबारत लिखती हैं। कभी खेल के मैदान में जीत का परचम लहराती हैं, तो कभी कला और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लेती हैं। गढ़वा में ऐसी ही होनहार बेटियों की मेहनत और कामयाबी को सलाम किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह में जिले की प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना की गई। समारोह का माहौल उस वक्त खास बन गया, जब बेटियों की मेहनत और सफलता को सम्मान के मंच पर पहचान मिली। कार्यक्रम में DC पशुपति नाथ मिश्रा ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुये कहा कि आज बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां न केवल जिले के लिये गौरव की बात हैं, बल्कि दूसरी बालिकाओं के लिये भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिये। जब उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, तो वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।

सही मार्गदर्शन मिले, तो बेटियां रचेंगी नया इतिहास

उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने कहा कि उचित शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां अपने परिवार, समाज और पूरे जिले का नाम रोशन कर सकती हैं। उनके आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास के लिये परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। वहीं, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों की प्रतिभा को पहचानना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना समान अवसरों वाले समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समारोह के अंत में जिला समाज कल्याण विभाग ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिये लगातार प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...