spot_img

‘से’क्सटॉर्शन’ का काला खेल उजागर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu/Pooja Banerjee) :  Escort Service के नाम पर देशभर में ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग (सेक्सटॉर्शन) करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा हजारीबाग पुलिस ने किया है। विष्णुगढ़ SDPO बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी एक संगठित गिरोह के तौर पर लंबे समय से एक्टिव थे। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी शाखा को प्रतिबिंब एप के जरिये लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि भेलवारा और आसपास के इलाकों से संचालित यह गिरोह फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Escort Service के विज्ञापन डालता है। संपर्क करने पर पीड़ितों से UPI और डिजिटल पेमेंट के जरिये पैसे ऐंठता था, वहीं फिर निजी जानकारी के नाम पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता था। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी इसी इलाके में मिली, जिससे पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ लगे। हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम द्वारा बीती रात करीब एक बजे, विष्णुगढ़–हजारीबाग रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास एक कार को रोका गया। कार में सवार छह लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ हुई और सच सामने आ गया। इनके पास से एक कार, 12 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 10 डेबिट कार्ड सहित कई अहम डिजिटल सबूत बरामद किये गये हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई