Chouparan(Krishna Paswan) : गांव की गलियों से उठती धूप की तपिश भी उस श्रद्धा की आंच के आगे फीकी पड़ गई, जब हजारों भक्तों ने विशुनपुर और केंदुआ में आयोजित श्री दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति में सम्मिलित हुये। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी शरीक हुये। विशुनपुर में 9 दिवसीय नवचण्डी यज्ञ और केंदुआ में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के समापन पर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुये सांसद ने गांव की समृद्धि, शांति और हरियाली की कामना ईश्वर से की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर सांसद का जोरदार स्वागत किया। तपती दोपहर में भी सांसद को अपने बीच पाकर लोगों में गजब का उत्साह और आस्था का भाव देखने को मिला।
सांसद जायसवाल ने कहा, “धार्मिक अनुष्ठान केवल पूजा नहीं, समाज की आत्मा को जोड़ने का माध्यम हैं। यज्ञ से तन-मन और क्षेत्र की हवा तक शुद्ध होती है।” उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यज्ञ में सीखी गई अच्छी बातों को जीवनचर्या में उतारें, तभी इसका असली फल मिलेगा। पूर्णाहुति के पश्चात सांसद ने भाजपा नेता राकेश रंजन के सबेया स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय संवाद किया। वहीं, झापा निवासी भाजपा कार्यकर्ता बिंदेश्वर नायक की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर बिटिया को आशीर्वाद और सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।




