spot_img

श्री गणेश–लक्ष्मी मंदिर में भक्ति और सेवा का संगम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर (खाड़गढ़ा) स्थित श्री गणेश–लक्ष्मी मंदिर में शनिवार को आस्था और मानवता का सुंदर संगम देखने को मिला। नववर्ष के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के पश्चात भगवान को भोग अर्पित किया गया और फिर श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर को और भी सार्थक बनाते हुये मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर के आसपास के क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद महिला, पुरुष एवं बच्चों के बीच कंबल और गर्म वस्त्र बांटे गये। मंदिर की व्यवस्थापक रानी कुमारी ने बताया कि नववर्ष के पावन अवसर पर शनिवार को श्री गणेश–लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर में हर वर्ष नववर्ष के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। इस सेवा कार्य में समाजसेवी अरुण कुमार सिंह सहित कई अन्य हस्तियां मौजूद थे।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई