spot_img

CM बोले, सुशासन की असली पहचान सेवा भावना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नववर्ष के अवसर पर CM हेमंत सोरेन से राज्य के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ IAS अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें नये साल की शुभकामनाएं दीं। CM ने भी पूरे अपनत्व के साथ सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि सेवा-भावना और निष्ठा के साथ काम ही सुशासन की असली पहचान है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि नया साल राज्य के विकास कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लेकर आये। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड की जनता तक सुशासन और समृद्धि का लाभ ईमानदारी से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनकल्याण को प्राथमिकता दें, योजनाएं कागज से निकलकर जमीन पर दिखें, शासन में संवेदनशीलता बनी रहे।

नये साल की शुरुआत राजधानी रांची में सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ हुई। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज झारखंड पुलिस के कई आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नववर्ष–2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी पूरे आत्मीय भाव के साथ सभी अधिकारियों को नये साल की बधाई दी और राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन बनाये रखने में पुलिस की भूमिका की खुलकर सराहना की। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड की जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। कानून-व्यवस्था के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है। नये साल में नई ऊर्जा और नये संकल्प के साथ सेवा भावना को और मजबूत किया जाये। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन की सजगता से राज्य में शांति और विश्वास का माहौल और सुदृढ़ होगा। CM से मिलने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से झारखंड पुलिस वायरलेस विंग के ADG प्रशांत सिंह, रेल IG एवी होमकर, झारखंड आर्म्ड पुलिस के DIG कार्तिक एस, SCRB के DIG वाई एस रमेश, पलामू की SP रिश्मा रमेशम, हजारीबाग के SP अंजनी अंजन, देवघर के SP सौरभ कुमार, रामगढ़ के SP अजय कुमार एवं पूर्वी सिंहभूम के SP ऋषभ गर्ग शामिल थे।

इस सौजन्य भेंट के दौरान कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य के सचिव मनोज कुमार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा के सचिव मनोज कुमार, वित्त विभाग के सचिव (व्यय) अबू इमरान, वाणिज्य कर के सचिव अमित कुमार,  मनरेगा के आयुक्त मृत्यंजय वर्णवाल, पलामू  की DC समीरा एस, गिरिडीह के DC रामनिवास यादव, खूंटी की DC आर. रॉनीटा, चतरा की DC कीर्तिश्री, लातेहार के DC उत्कर्ष गुप्ता, गुमला की DC प्रेरणा दीक्षित एवं रामगढ़ के DC फैज अक अहमद मुमताज शामिल थे।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई