दुर्गापूजा-छठ में बिहार सरकार चलायेगी 100+ स्पेशल बसें…

Date:

spot_img
spot_img

Patna : दुर्गापूजा की आहट के साथ ही परदेस में रहने वाले बिहारियों के मन में घर लौटने की कसक भी तेज हो जाती है। ट्रेन में टिकट की मारामारी और बसों की बढ़ती भीड़ के बीच अब ऐसे यात्रियों के लिये राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार सरकार त्योहारी सीजन में 100 से ज्यादा स्पेशल बसें चलाने जा रही है। राज्य पथ परिवहन निगम यानी BSRTC की ये विशेष बसें 25 सितंबर से सड़कों पर उतरेंगी। दिवाली से लेकर छठ तक इनका नियमित संचालन किया जायेगा। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बिहार आने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। त्योहारी सीजन में बसों का परिचालन पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गयाजी और भागलपुर से किया जायेगा। इन शहरों को अलग-अलग रूट से जोड़ा जायेगा, जिससे बिहार के अलग-अलग जिलों में रहने वाले यात्रियों के लिये घर पहुंचना आसान हो सके। खासकर दिल्ली-NCR, हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहारियों के लिये यह सेवा त्योहार के दिनों में एक बड़ा विकल्प बन सकती है।

डीलक्स से AC स्लीपर तक

BSRTC ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुये बसों की अलग-अलग श्रेणियां रखी हैं। इनमें डीलक्स, AC नॉन-सीटर, AC सीटर और AC स्लीपर बसें शामिल हैं। हर बस में 40 से अधिक यात्रियों के सफर की सुविधा होगी। निगम का मकसद त्योहारों की भीड़ के बीच यात्रियों को अपेक्षाकृत सुविधाजनक और किफायती परिवहन उपलब्ध कराना है। स्पेशल बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये टिकट बुक कर सकते हैं। किसी तरह की जानकारी या सहायता के लिये निगम ने टोल फ्री नंबर 1800-345-7251 भी जारी किया है। झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिये भी विशेष बस सेवा उपलब्ध होगी। पटना से कोलकाता, पटना से रांची एवं पटना से सिलीगुड़ी तक स्पेशल बसें चलेगी।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: