spot_img

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा इलाका, मा’रे गये 3 बदमाश…

Date:

spot_img
spot_img

Patna : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। मनेर के शेरपुर गंगा नदी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन अपराधी मारे गये। वहीं, मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बायें हाथ में भी गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है। मुठभेड़ शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई। पटना STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम अपराधियों की तलाश में पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पटना SSP कार्तिकेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गये तीनों अपराधी मनेर के ब्यापुर निवासी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे। उनकी पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किये हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।दानापुर-2 के SDPO ए.के. झा के अनुसार, संजीत कुमार हत्याकांड में बबलू कुमार और सूरज कुमार ने शूटर की भूमिका निभाई थी। वहीं, जेपी यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। गौरतलब है कि पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या के दौरान मनेर प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुये थे। इस हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों अपराधी मनेर समेत कई थानों में वांछित थे। फिलहाल पुलिस हत्याकांड के बाकी पहलुओं और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

रांची पुलिस ने किया 8 मामलों का खुलासा, ये 5 अरेस्ट… देखें

Ranchi : राजधानी रांची में स्कूटी चोरी और राह...

रांची के धुर्वा में सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में...

धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, ताजा रेट… जानें

Kohramlive : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर...

दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज… जानें

Ranchi : झारखंड में दीपावली का त्योहार बिना मौसमी...

रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर ह’त्याकां’ड के शू’टर का एन’का’उंटर

Bihar : रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या का आरोपी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: