PATNA : RRB-NTPC परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर बिहार में छात्रों का गुस्सा थम नहीं रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी छात्रों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए बिहार में कई जगह रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। उम्मीदवारों का कहना है कि परीक्षा के रिजल्ट को लेकर धांधली हुई है। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
पुलिस पर भी किया पथराव
प्रदर्शनकारी छात्र घंटों तक मेहसौल गुमटी पर बैठे रहे। गुमटी पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसके साथ ही प्रदर्शन के कारण गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्रों के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के अलावा मेहसौल ओपी और नगर थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद छात्र नहीं माने और उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया। छात्रों के पथराव को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को हवा में फायरिंग करनी पड़ी।
कई जगह रेल सेवा बाधित
छात्रों के प्रदर्शन के कारण बिहार में कई जगहों पर रेलवे सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। प्रदर्शन के कारण दानापुर मंडल के फतुहा और बक्सर स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार की ओर से जारी किए बयान में कहा गया है कि कुछ ट्रेनों के रूट्स को बदला गया है।
मंत्रालय ने दी पूरे मामले सफाई
उम्मीदवारों ने स्तरवार और पदों के हिसाब से परिणाम की घोषणा पर चिंता व्यक्त की थी। इस पर रेलवे ने कहा है कि दूसरे चरण की सीबीटी (CBT) के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया अधिसूचना 28 फरवरी 2019 को प्रकाशित दी जा चुकी है। इस अधिसूचना में, 13 श्रेणियों का विज्ञापन किया गया था जो स्नातकों के लिए था और इनमें से छह पूर्व स्नातकों के लिए था।
क्या है पूरा मामला
आरआरबी ने 13 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा के रिजल्ट 14 व 15 जनवरी, 2022 को जारी किए गए थे। परीक्षा में लगभग एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इस परिणाम के आधार पर सीबीटी-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाना है। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली हुई है।
इसे भी पढ़ें : CDS Bipin Rawat को मरणोपरांत पद्म विभूषण, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अविनाश पांडेय बने झारखंड कांग्रेस प्रभारी, इस्तीफा के बाद RPN ने कहा…
इसे भी पढ़ें : बोकारो CS का डिमोशन, बनाये गये ACMO, 28 डॉक्टर इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : BJP में शामिल होते ही RPN SINGH ने गाया… ‘यूपी में का बा’, आप भी सुनिये…
इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : RAPISTS को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पहले भाई मारा गया, अब बहन, कसम से डरा पूरा परिवार, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बेटी वामिका की वायरल तस्वीर पर अनुष्का ने क्या लिखा…पढ़ें…






