Delhi : चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमा गया। AAP, यूथ कांग्रेस और वामपंथी छात्र संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें AAP नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, अनुराग ढांडा, आतिशी और संजय सिंह भी शामिल हैं। जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग थानों में ले जाया गया। वहीं, बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दिये गये हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों को चोटें आई हैं और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
VIDEO | The Delhi Police detained more than 500 protesters, including AAP leaders Saurabh Bharadwaj, Sanjeev Jha, Anurag Dhanda, Atishi and Sanjay Singh during a protest against the CEC at Jantar Mantar on Friday.#JantarMantar #DelhiNews
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/ibynduov2G
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
जंतर मंतर पर आज जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया स्वतंत्र पत्रकार हर्ष यादव रिपोर्टिंग को पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हीं को डिटेन कर लिया।
हर्ष यादव चिल्लाता रह गया कि
DCP सचिन शर्मा मेरे पास प्रेस कार्ड है मेरे पास प्रेस कार्ड है, सचिन शर्मा मेरे पास प्रेस कार्ड है।
लेकिन ये… pic.twitter.com/BbTxOHPbS6
— MANISH YADAV लालू (@ManishPDA) October 2, 2026
आज गांधी जयंती थी। और दिल्ली के जंतर-मंतर पर वोट चोरी और SIR के ख़िलाफ़ शांति से जुटे लोगों को पुलिस ने घसीटकर बसों में भर दिया।
PTI के मुताबिक 500 से ज़्यादा लोग हिरासत में लिए गए। प्रदर्शन में राजनीतिक दलों के साथ AISA, SFI और NSUI जैसे छात्र संगठन भी थे। तस्वीरों में तिरंगे… pic.twitter.com/9gb5qmdv3r
— TEJASH CHAUDHARY (@TEJASHCHAU27052) October 2, 2026
नेहा बोरा को जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
⁰आज वहाँ भीड़ नाम की कोई चीज़ नहीं थी, बस 150-200 लिब्रांडू घूम रहे थेसबसे मज़ेदार बात ये कि योगेंद्र यादव खुद प्रोटेस्ट में नहीं पहुँचे, जबकि आज का कॉल उन्हीं का था।⁰सुना है दिल्ली पुलिस देखकर सीधे फरीदाबाद भाग गए pic.twitter.com/7DWsdJOzrm
— Manoj Singh (@mksanalytiq) October 2, 2026






