spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भारत की दस ऐसी भूतिया जगहें, जहां दिन में भी कांप जाए रूह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुकेश मिल्स, मुंबई

फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए मुकेश मिल्स चर्चा में रही हैं। मुंबई के कोलाबा में समुद्र के पास मौजूद मुकेश मिल्स काफी फेमस है। 11 एकड़ में फैला यह परिसर देश की 10 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में भी शामिल है। कहा जाता है कि यहां की कहानी शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिलती है।

​शनिवारवाड़ा किला, पुणे

यह काफी चर्चित जगह है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंचते हैं। पुणे का शनिवारवाड़ा किला एक लैंडमार्क साइट है। इसका ऐतिहासिक महत्व है और जाने-माने बाजीराव पेशवा से जुड़ा है। हालांकि इसे कुछ लोग हॉन्टेड भी मानते हैं और यहां सूरज डूबने के बाद नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

जीपी ब्लॉक, मेरठ

यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने चार पुरुषों को एक मोमबत्ती की रोशनी में बैठा देखा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद डरावनी जगह है जिसका नाम है जीपी ब्लॉक। यहां के स्थानीय लोग घर से लाल कपड़े पहनी लड़की को निकलते हुए देखने का दावा करते हैं। इन घटनाओं के कारण लोग यहां आने से डरते हैं।

​वृंदावन सोसायटी, ठाणे

यह सोसाइटी ठाणे के सबसे फेमस हाउसिंग सोसाइटियों में से एक माना जाता है। इस सोसाइटी को कई लोग भूतिया कहते हैं और यहां रात में आने वाले लोगों कुछ अजीब घटनाओं को महसूस करते हैं ।

​डॉव हिल कर्सियांग, दार्जिलिंग

डॉव हिल कर्सियांग दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। साथ ही यह इलाका अपने भुतहा अनुभवों के लिए भी फेमस है।। लकड़ी काटने वाले लोगों का की मानें तो जंगल में उन्होंने बिना सिर वाले एक लड़के को देखा है।

बृज राज भवन पैलेस, राजस्थान

राजस्थान के कोटा का बृज राज भवन पैलेस लगभग 180 साल पुराना है। 1980 में  इसे हैरिटेज होटल बना दिया गया था। यहां के लोगों का मानें तो 1857 में ब्रिटिश मेजर बर्टन का सिपाहियों ने कत्ल कर दिया था। उसके बाद से यहां उसी मेजर का भूत रहता है।

गोलकुंडा किला, हैदराबाद

स्थानीय लोगों की मानें तो इस किले में रानी तारामती की आत्मा रहती है। कहा जाता है कि मरने के बाद पति के साथ किले में ही दोनों को दफन कर दिया गया था। इस किले का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। लोगों के अनुसार यहां रानी के चलने की आवाज और रात में डांस करने की आवाज आती है।

​कुलधरा गांव, राजस्थान

साल 1825 से इस गांव में कोई नहीं रहता है। राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर दूर कुलधरा गांव में कभी 600 से ज्यादा परिवार रहते थे, लेकिन पिछले दो सौ सालों से यह गांव उजड़ा हुआ है। कहा जाता है कि यहां के निवासी रातों रात इस गांव को छोड़कर कहीं चले गए थे।

जमाली-कमली मस्जिद, दिल्ली

दिल्ली में कुतुब मीनार के पास मौजूद जमाली-कमली मस्जिद अपनी भूतिया कहानियों की वजह से काफी मशहूर हैं।  यहां के लोगों का कहना है कि जमाली-कमली में जिन्न रहते हैं। यहां होने वाली घटनाओं के कारण लोग इस जगह पर जाने से बहुत डरते हैं।

भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित इस किले का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था। सरकार ने सूरज डूबने के बाद किले में लोगों को एंट्री पर रोक लगा रखी है। राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किला भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। इस किले में आने वाले लोगों ने कई बार यहां कुछ अजीबोगरीब चीजें होने की बात कही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...