kohramlive desk : हमारी आस्था का बड़ा पर्व नवरात्र की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है। इसमें हजारों महिला-पुरुष नौ दिनों का व्रत रखते हैं। यह घोर गर्मी का समय है। जैव क्रियाओं के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है। ऐसे में हर व्रती को अपनी सेहत का खास खयाल रखना चाहिए। अधिक पानी के साथ अधिक पानीदार फल लेना चाहिए, ताकि शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहे।
इसे भी पढ़ें : #DikshaSingh का बोल्ड अवतार बढ़ा रहा #UP पंचायत चुनाव का #Temperature
सिंघाड़ा दूर करता है पानी की कमी
सिंघांडे में विटामिन बी और सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। इसलिए यह शरीर से पानी की कमी को दूर करता है। इसके अलावा ये बॉडी को एनर्जी देता है।
इसे भी पढ़ें : हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार
कब्ज से बचाती है लौकी
लौकी में भी पानी की मात्रा काफी होती है। लौकी से कब्ज और गैस की समस्या भी नहीं होती है। नवरात्र में लौकी की सब्जी या हलवा बनाकर खाने या फिर इसके जूस का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : कोरोना पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इन चीजों पर लगायी पाबंदी…
फलों का सेवन बुलंद रखे सेहत
हर किसी को फल खाना चाहिए। फल खाने का मन न करे तो फ्रूट चाट भी बनाकर खा सकते हैं। फलों का जूस पीने से शरीर को पोषण मिलता है। ताजे फलों के सेवन से सेहत बुलंद रहने के साथ मूड भी फ्रेश रहता है।






