“पेट्रोल सब्सिडी योजना का लें लाभ, राशन कार्ड से नहीं कटेगा नाम” जानिये डीसी ने क्‍या कहा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची में पेट्रोल सब्सिडी योजना के लाभुकों के रजिस्ट्रेशन कार्य प्रगति की डीसी छवि रंजन ने समीक्षा की। डीसी छवि रंजन ने संबंधित बीडीओ से डाटा एंट्री की जानकारी लेते हुए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया। राशन कार्ड की तुलना में कम रजिस्ट्रेशन करनेवाले प्रखंड के बीडीओ को फटकार लगाई और रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिले के सभी बीडीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीसी ने कहा कि किसी का भी राशन कार्ड से नाम नहीं कटेगा। लोगों में भ्रम की स्थिति जो पैदा हुई है, उसे पंचायत स्‍तर पर ग्राम सभा कर दूर करें। लोगों को बताएं कि वैसे लोग जिनके पास दो पहिया वाहन और राशन कार्ड है, वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सभा के दौरान वीएलई और कंप्यूटर ऑपरेटर को भी साथ रखें, जो योग्य लाभुकों का रजिस्ट्रेशन करायेंगे।

पेट्रोल सब्सिडी योजना का इन्हें मिलेगा लाभ

आपको बतायें कि पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राशन कार्ड धारियों को मिलेगा। एनएफएसए अंतर्गत गुलाबी एवं पीला राशन कार्डधारी एवं जेएसएफएसएस अंतर्गत हरा राशन कार्डधारियों को जिनके पास दो पहिया वाहन हैं, उन्हें 25 रुपये प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल (अधिकतम 10 लीटर) मिलेगा। डीबीटी के माध्यम से राशि लाभार्थी के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :इस दिन से झारखंड में खुलेंगे स्‍कूल, मैट्रिक-इंटर Exam पर क्‍या बोले शिक्षा मंत्री, देखें…

इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें :स्टेशन के प्लेटफार्म पर बदमाशोंं ने क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...