Kohramlive Desk : ऑन-डिमांड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। कंपनी ने शुक्रवार को अपने अधिकतर कर्मचारियों के लिए स्थायी रूप से कहीं से भी काम करने की घोषणा की। मतलब यह कि अब स्विगी के स्टाफ कहीं से भी अपना काम कर सकते हैं। उन्हें कार्यालय आने की अनिवार्यता नहीं रह गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीम की जरूरतों और कई प्रबंधकों और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया के आधार पर निर्णय लिया गया है। स्विगी के एचआर हेड, गिरीश मेनन ने बयान में कहा, हमारा ध्यान कर्मचारियों को उनकी नौकरी की रूपरेखा के भीतर उनके कार्य जीवन में अधिक से अधिक लचीलेपन के साथ सक्षम बनाना है। हमने कर्मचारियों, प्रबंधकों और नेताओं की नब्ज सुनने के साथ-साथ वैश्विक और स्थानीय प्रतिभा प्रवृत्तियों को देखा। इसने हमें कर्मचरियों के लिए एक स्थायी विकल्प के रूप में कहीं से भी काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उन्हें काम के लचीले चक्र और अवकाश की सुविधा मिल सके, चाहे वे कहीं भी हों।
487 शहरों में काम
वर्तमान में स्विगस्टर्स देश भर के 27 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के 487 शहरों में काम कर रहे हैं। 2020 के बाद से स्विगी स्टार्टअप स्पेस में पहले कुछ संगठनों में से एक है, जो अपने काम की प्रकृति के आधार पर कर्मचारियों के लिए एक फ्लेक्सिबल वर्किंग मॉडल पर काम कर रहा है
इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…
इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें
इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर




