spot_img

अचानक सेंट्रल जेल पहुंच गये हाई कोर्ट के जस्टिस, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद खुद मैदान में उतरे और संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) से लेकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा तक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन भी मौजूद रहे। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सबसे पहले आज संप्रेक्षण गृह परिसर का गहन निरीक्षण किया। सजायाफ्ता किशोरों से सीधा संवाद किया। भोजन, हॉस्टल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। किशोर न्याय बोर्ड, पुस्तकालय, चिकित्सा कक्ष, परामर्श कक्ष और भोजनालय का अवलोकन किया। न्यायाधीश ने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिये।

बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

संप्रेक्षण गृह में किशोर कैदियों ने योग और व्यायाम की प्रस्तुति दी। न्यायाधीश ने बच्चों की सराहना करते हुये उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हजारीबाग के सेंट्रल जेल पहुंचे। महिला वार्ड और अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। कैदियों से संवाद किया। बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुये न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि हर कैदी को अपने मुकदमे की पूरी जानकारी होनी चाहिये। सजायाफ्ता कैदियों को डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) से प्रभावी, निःशुल्क समयबद्ध कानूनी सहायता अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। वहीं, डालसा को सक्रिय भूमिका निभाने का आदेश दिया।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई