spot_img
spot_img
spot_img

ऐसी खिलाई रोटियां कि पहुंच गया जेल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें शख्स किसी समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था। वीडियो को लेकर दावा किया गया था कि यह वीडियो मेरठ के किसी शादी समारोह का है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच नाम की संस्था ने इस पर खूब हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। अब पुलिस ने थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है।

थूक लगाकर रोटी बनाने वाले इस 1 मिनट 5 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि रोटी बनाए जाने के दौरान एक शख्स लगातार उसके ऊपर थूक रहा है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ मेरठ हिंदू जागरण मंच ने दावा किया कि यह मेडिकल थाने इलाके के आरोमा गार्डेन में हुई शादी समारोह का है।

वीडियो को लेकर हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना मेडिकल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इसके बाद रोटी बनाने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी. सचिन सिरोही की मानें तो यह वीडियो जब उनके मोबाइल तक पहुंचा तो उन्होंने इसका पता लगाया. उन्हें जानकारी मिली की वीडियो मेरठ के एक ही एक बैंक्वेट हॉल की है.

हालांकि उस वक्त ये साफ नहीं था कि वीडियो कब की है और इस वीडियो में रोटी बनाने वाला शख्स कौन है.  लेकिन सचिन सिरोही ने दावा किया था कि उस आरोपी का नाम सोहेल है. सिरोही ने दावा किया था कि उस आरोपी का नाम नाम सोहेल है. हिंदू जागरण मंच ने मांग की है कि इस तरह की घटना को देखते हुए शहर के तमाम बैंक्वेट हॉल जहां पर भी खाना पकाया जाता है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...