Koderma : कोडरमा के लोकाई इलाके में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करीब 17 साल की नाबालिग किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की। कोडरमा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी का बयान दर्ज कराया जा रहा है। वहीं उसका मेडिकल भी कराया जा रहा है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।




