spot_img

एलन मस्क की गर्लफ्रेंड का ‘Alien tattoo’ देख दंग रह जाएंगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

स्पेस एक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स ने टॉपलेस तस्वीर शेयर कर अपना नया टैटू सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। ग्राइम्स की पूरी पीठ पर इस टैटू को देखा जा सकता है।  उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 1.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इस टैटू को शेयर किया है।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल से टॉपलेस तस्वीर शेयर करते हुए ग्राइम्स ने लिखा, ‘मेरे पास अभी इससे बेहतर तस्वीर नहीं है क्योंकि इस टैटू को बनवाने में मुझे काफी दर्द हुआ है और मुझे अब काफी नींद भी आ रही है। ये टैटू कुछ हफ्तों तक लाल रहेगा और फिर ये खूबसूरत एलियन्स के जख्म जैसा दिखने लगेगा।’

ग्राइम्स के इस टैटू की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे गंदा बता रहे हैं। बता दें कि ग्राइम्स को एलियन और अन्य ग्रहों में काफी रुचि है और एलन मस्क की तरह ही उनकी गर्लफ्रेंड ग्राइम्स भी मंगल ग्रह पर बसना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वो मंगल ग्रह पर मरने के लिए तैयार हैं।

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स भी मंगल ग्रह पर मानव सभ्यता को बसाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दशक के खत्म होने से पहले एलन मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाने की कोशिश में कई प्रभावशाली कदम उठाना चाहते हैं।

एक बार ग्राइम्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि वे जानती हैं कि मंगल ग्रह पर जीवन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन वे इसके लिए कड़ी मेहनत करना चाहती हैं और मरते दम तक अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रयास करती रहेंगी। बता दें कि सिंगर ग्राइम्स और एलन मस्क का एक बेटा X Æ A-Xii है। ग्राइम्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन पोस्ट साझा करती रहती हैं

इसे भी पढ़ें : किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

इसे भी पढ़ें : अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

इसे भी पढ़ें : अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

इसे भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

इसे भी पढ़ें : जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...