ठंड में ”अनुष्का” से लेकर ”छोटे सम्राट” तक के लिये खास इंतजाम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड पर इन दिनों शीतलहर की चादर तनी हुई है। ठंड ऐसी कि सांसों से भाप निकल रही है और शरीर में कंपकंपी दौड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस कड़ाके की ठंड का असर रांची के भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के पशु-पक्षियों पर भी साफ दिख रहा है। ठंड के तेवर देखते हुये जू-प्रबंधन अलर्ट मोड में है। खानपान से लेकर आवास तक, हर स्तर पर बदलाव किये गये हैं। बाघिन अनुष्का और ताप्ती के बाड़े में ब्लोअर तो छोटे सम्राट हाथी के लिए सुबह-शाम अलाव का इंतेजाम किया गया है। ठंड से बचाव को लेकर हर पिंजरे पर खास नजर है। जू के मुख्य पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश साहू ने मीडिया को बताया कि बाघिन अनुष्का, ताप्ती, कृष्णा, हिमांशी, गौरी, बाघ जावा, मल्लिका, शेरनी सबरी, शेर अभय, हथिनी लखी, हाथी छोटा सम्राट, तेंदुआ प्रकाश, हरि, रिंकी, वैदेही और ज्योति सभी के लिये ब्लोअर की व्यवस्था की गई है। हाथी छोटा सम्राट और हथिनी लखी के लिये अलाव जलाया जा रहा है। रोज सरसों के तेल की मालिश हो रही है। पक्षियों और शाकाहारी पशुओं के बाड़ों में बोरे की चटाई डालकर ठंडी हवाओं को अंदर आने से रोका जा रहा है।  मांसाहारी पशुओं को रोज एक किलो अतिरिक्त मांस, दो-दो अंडे, मल्टी विटामिन और शाकाहारी पशु-पक्षियों को रोज मल्टी विटामिन कुछ जानवरों को महुआ, ताकि शरीर में गर्मी बनी रहे।  कड़ाके की ठंड के बावजूद बिरसा मुंडा जू सैलानियों से गुलजार है। 2025 को यादगार विदाई देने और 2026 के स्वागत के लिये लोग बड़ी संख्या में चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: