spot_img

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का दिया निर्देश: गढ़वा एसपी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa: गढ़वा एसपी (SP) अंजनी कुमार झा ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के उपायों पर चर्चा की। आगामी मुहर्रम सहित अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए थाना स्तर पर सारी तैयारी करने का निर्देश दिया गया। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक ससमय करने और विधि व्यवस्था के खिलाफ काम करने वाले तत्वों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। SP ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के सीओ व खनन विभाग को करें सूचित

एसपी ने कहा कि अपहरण, रंगदारी और हत्या जैसे मामलों में नामित रहे अभियुक्त, जो वर्तमान में जेल से बाहर हैं, उनकी वर्तमान गतिविधि का सत्यापन करने व उनके विरुद्ध आवश्यकता अनुसार वैधानिक कार्रवाई थाना प्रभारी सख्‍ती से करें। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के सीओ व खनन विभाग को सूचित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में नियमित अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का अनुपालन कराने का निर्देश दिया। सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने व विशेष रूप से तीन वर्ष से अधिक लंबित कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में डीएसपी मुख्यालय और गढ़वा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, रंका अनुमंडलपुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर उंटारी प्रमोद केशरी, गढ़वा शहर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक रंका रामजी महतो और भंडरिया थाना प्रभारी संजय खाखा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा

 

Related articles:

रांची में गूंजेगा महिला क्रिकेट का जोश, 10 राज्यों की टीमें दिखायेंगी दम….

राजधानी रांची में 15 मार्च से महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे, जो 22 मार्च तक चलेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन BCCI के बैनर तले होंगे। टूर्नामेंट में दे

ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक अरेस्ट…

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मेडकुरी खुर्द गांव

दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद…

हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो

चौपारण में रामनवमी जुलूस में DJ पर सख्त रोक…

हजारीबाग के चौपारण में रामनवमी को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर थाना परिसर में एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रशासन ने साफ कर दि

मुख्यमंत्री से मिले नेतरहाट के होनहार विद्यार्थी…

राजधानी रांची में शुक्रवार का दिन उस वक्त खास बन गया, जब पहाड़ों और वादियों की गोद में बसे नेतरहाट से आये नन्हे-नन्हे सपनों ने मुख्यमंत्री कक्ष में दस्तक दी। CM हेमंत सोरेन से आज नेतरहाट आवासीय विद्यालय