KohramLive Desk : बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। ट्वीट में सोनू ने लिखा है-
‘नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड 19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ.. मैं हमेशा आपके साथ हूं।’
???? pic.twitter.com/ZRkapUQXFK
— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2021
कई सेलेब्स पॉजिटिव ही चुके
सोनू सूद से पहले कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें मनीष मल्होत्रा, अक्षय कुमार, आमिर खान, गोविंदा, पवन कल्याण, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, राहुल रॉय, रोहित सर्राफ, सुमित व्यास और आशुतोष राणा जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से कई सेलेब्स रिकवर भी हो चुके हैं।






