भारत में लगेगी सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन, Johnson & Johnson के टीके को मंजूरी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : कोरोना महामारी के संकट के बीच खुशखबरी। अमेरिकी कंपनी Johnson & Johnson की सिंगल डोज वैक्सीन को इंडिया में इमरजेंसी इस्तेमाल की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। खास बात ये है कि यह भारत में इस्तेमाल होने वाली पहली ऐसी वैक्सीन होगी, जो कोरोना के खिलाफ सिंगल डोज में ही कारगर साबित होगी।

Read more:खाट पर सोई थी, गोली मार उतारा मौत के घाट…

अब 5 वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी

मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, भारत ने अपनी वैक्सीन बास्केट का विस्तार कर लिया। जॉनसन एंड जॉनसन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। अब तक भारत में 5 वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। मांडविया ने कहा, कोरोना के खिलाफ हमारे देश की जंग को बढ़ावा मिलेगा।

Read more:पुलिस ने पकड़ा तो बोला, मामूली बात पर हुआ था विवाद, पीटा और…

 85 परसेंट असरदार है यह वैक्सीन

जॉनसन एंड जॉनसन ने 5 अगस्त को भारत सरकार से सिंगल डोज वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 7 अगस्त को भारत सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।  18 साल से अधिक उम्र के लोगों की कोरोना से सुरक्षा हो सकेगी। बयान में आगे कहा गया है कि यह फैसला तीसरे चरण के ट्रायल में मिले प्रभाव और सुरक्षा के डेटा पर आधारित हैं, जो यह बताता है कि हमारी सिंगल डोज वैक्सीन गंभीर बीमारी को रोकने में 85% प्रभावी है।

Read more:पत्नी शालिनी के आरोपों पर Honey Singh ने तोड़ी चुप्पी, कहा….

 इन 5 वैक्सीन को मिली अब तक मंजूरी

 

वैक्सीनअसरदार
कोविशील्ड90%
कोवैक्सिन81%
मॉडर्ना94.1%
स्पुतनिक वी91.6%
जॉनसन एंड जॉनसन85%

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...