घर में यूं ही पड़े रहते हैं जूते-चप्पल, ज्योतिष में इसे माना गया है भारी गलती…

Date:

spot_img
spot_img
Kohramlive : घर लौटते ही जूते उतारे और जहां जगह मिली, वहीं छोड़ दिये! यह आदत आपको बेहद सामान्य लग सकती है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष की मान्यताओं में जूते-चप्पलों को लेकर कई खास नियम बताये गये हैं। मान्यता है कि पैरों और जूते-चप्पलों का संबंध शनिदेव से माना जाता है, जबकि गंदगी और बिखराव को राहु के नकारात्मक प्रभाव से जोड़ा जाता है।यही वजह है कि घर में जूते-चप्पलों को सही जगह और करीने से रखने की सलाह दी जाती है।

बिखरे जूते और शनि का प्रभाव

वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार पैरों और जूते-चप्पलों का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। ऐसे में घर में गंदे, टूटे या बेतरतीब जूते-चप्पल पड़े रहने को शुभ नहीं माना जाता।मान्यता है कि इससे कामों में रुकावट आ सकती है। मेहनत के बावजूद सफलता मिलने में देरी और काम बिगड़ने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

मुख्य दरवाजे पर जूते पड़े हैं? राहु से जोड़ा जाता है संबंध

घर का प्रवेश द्वार वास्तु में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि मुख्य द्वार पर बेतरतीब जूते-चप्पल और गंदगी रखने से राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। इसके कारण घर में तनाव, मानसिक अशांति और अनावश्यक विवाद जैसी स्थितियां बनने की बात ज्योतिष में कही जाती है। कुछ मान्यताओं में इसे व्यक्ति की मान-प्रतिष्ठा और शत्रु संबंधी परेशानियों से भी जोड़ा गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी के आगमन से जोड़ा जाता है। इसलिये दरवाजे के आसपास गंदगी या जूते-चप्पलों का ढेर लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। उपाय: मुख्य द्वार और ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को साफ और खाली रखें। जूते-चप्पलों के लिये अलग शू-रैक रखना बेहतर माना जाता है।

जूते-चप्पलों को लेकर ये वास्तु नियम भी जान लें

दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें शू-रैकः वास्तु मान्यताओं के अनुसार जूते-चप्पल रखने के लिये दक्षिण या पश्चिम दिशा को उपयुक्त माना जाता है।

बेड के नीचे जूते रखना माना जाता है अशुभः सोने के कमरे में या खासकर बेड के नीचे जूते-चप्पल रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

वास्तु मान्यताओं में इसे दांपत्य जीवन में तनाव और नींद से जुड़ी परेशानियों से जोड़ा जाता है।

फटे जूते घर में जमा न करें

पुराने और पूरी तरह खराब हो चुके जूते-चप्पलों को घर में लंबे समय तक जमा करके रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता का प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं, घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने जूते-चप्पल उतारकर छोड़ने के बजाय उन्हें किनारे रखे शू-रैक में व्यवस्थित करना बेहतर माना जाता है। घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना सिर्फ वास्तु की नजर से ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी सुकून देता है। जूते-चप्पलों को सही जगह रखना घर की खूबसूरती और साफ-सफाई बनाये रखने का आसान तरीका है। वहीं, ज्योतिष और वास्तु की मान्यताओं में इसे शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचाव से भी जोड़ा गया है।

याद रखिये,घर में सुख-शांति के लिये हर बार बड़े उपाय जरूरी नहीं होते। कभी-कभी दरवाजे पर बिखरी छोटी-सी चीज को सही जगह रख देना भी घर को ज्यादा साफ, सुंदर और व्यवस्थित बना देता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है। इन मान्यताओं की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। इसे निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...