spot_img

ट्रक पर लादकर पूरी कोठी को कर दिया शिफ्ट,जाने कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

किसी घर या बनी-बनाई कोठी को क्या एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। आप कहेंगे भला ये कैसे हो सकता है। लोग भले एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होते हैं लेकिन घर कैसे शिफ्ट हो सकता है। ये बिल्कुल सच है और ऐसा हुआ है सैन फ्रांसिस्को में जहां 5000 वर्गफीट में बनी कोठी को ट्रक पर लाद कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया

इस बड़ी सी कोठी को शिफ्ट करने की कवायद पर जिसकी भी नजर पड़ी वो पूरी तरह हैरान रह गया। एक विशाल ट्रक पर कोठी को लादकर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। 139 साल पुरानी इस दो मंजिला इमारत में 6 बेडरूम है । इसे सैन फ्रांसिस्को के फ्रैंकलिन स्ट्रीट से उठाकर नई जगह ले जाया जा रहा है। 

इस इमारत को शिफ्ट करने के लिए 15 अलग-अलग एजेंसियों से इजाजत ली गई थी। इसके बाद 1.61 किलोमीटर की स्पीड से ये ट्रक चला और इमारत को उसकी निश्चित जगह पर पहुंचाया। 


इस कोठी को शिफ्ट करने का खर्च जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इमरात को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में 2.9 करोड़ रुपये खर्च हुए और इसमें करीब 6 घंटे का समय लगा। 

कोठी की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर कई पेड़ों की टहनियां काटनी पड़ी. इतना ही नहीं रास्ते में कोठी की वजह से ट्रक के कुछ पहिए भी जमीन छोड़कर ऊपर उठते हुए नजर आए ।
 

इसे भी पढ़ें : किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

इसे भी पढ़ें : अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

इसे भी पढ़ें : अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

इसे भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

इसे भी पढ़ें : जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...