Simdega : सिमडेगा में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का गंभीर मामला सामने आया है। केरसई थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप उसके ही स्कूल के सहायक शिक्षक पर लगा है। घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि 45 साल का सहायक शिक्षक पिछले छह महीने से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। सिमडेगा के SP श्रीकांत एस खोटरे ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बच्ची की सुरक्षा और मामले से जुड़े साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









