spot_img

सनसनीखेज खुलासा, 3 लाख की डील, जानिये मासूम के सौदागर को…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) की दीवारों के भीतर इंसानियत उस रात शर्मसार हो गई, जब एक नवजात को पैसों की हवस में चोरी कर लिया गया। लेकिन पुलिस ने फौरी कार्रवाई कर मासूम को खोज निकाला और मां की गोद में लौटा दिया। इस सनसनीखेज मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सरायढेला थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में धनबाद सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि लिखित शिकायत मिलते ही SSP के निर्देश पर स्पेशल टीम बनी। DSP के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरी किये गये नवजात को सही-सलामत खोज निकाला। पुलिस जांच में सामने आया कि भूली ओपी क्षेत्र की रहने वाली अभिलाषा सिंह की मामी राजकुमारी देवी निसंतान थीं। बच्चे की चाह ने इंसानियत की सारी हदें तोड़ दीं। 18 दिसंबर को अभिलाषा SNMMCH पहुंची और वहां अस्पताल कर्मियों से संपर्क किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात इश्तियाक अंसारी और हसीमुद्दीन अंसारी से हुई। भरोसा दिलाया गया—“काम हो जायेगा, बस खर्चा लगेगा।” नवजात दिलाने की डील 3 लाख रुपये में फाइनल हुई। अभिलाषा के पति कौशल कुमार सिंह ने 80 हजार रुपये फोन-पे से और 70 हजार रुपये का चेक हसीमुद्दीन को दिया। नवजात चोरी में इस्तेमाल किये गये कार और SBI का 70 हजार रुपये के चेक बरामद कर लिये गये। पुलिस ने अस्पताल कर्मी इश्तियाक अंसारी, हसीमुद्दीन अंसारी, पैसे देने वाले कौशल कुमार सिंह और अभिलाषा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई