Kohramlive desk : नोएडा के सेक्टर-137 पारस टीएरा सोसायटी में रहने वाली गाजियाबाद की SDM गुंजा सिंह को कुत्ते ने काट लिया। इस घटना के बाद एसडीएम ने मामले की शिकायत की तो आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची। जब टीम पहुंची तो डॉग लवर्स ने हंगामा शुरू कर दिया।
लखनऊ में पहले हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राजधानी लखनऊ में पिटबुल डॉग के हमले में 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। हमले के दौरान पिटबुल ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला था। पड़ोसियों का दावा था कि हमले में महिला का मांस निकल आया था। इस घटना के बाद लखनऊ नगर निगम ने पिटबुल को कब्जे में ले लिया था. लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि पिटबुल के लाइसेंस को कैंसल कर उसे जब्त कर लिया गया है।
पालतू कुत्तों के लिए रिसॉर्ट बनाने की योजना
इधर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पालतू कुत्तों के लिए रिसॉर्ट बनाने की योजना पर काम कर रहा है। कुत्तों को लेकर इलाके में बढ़ रहे विवादों को सुलझाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस बड़ी योजना को जल्द ही अमलीजामा पहनाने वाला है। इस रिसॉर्ट में कुत्तों के लिए बाकायदा डे-बोर्डिंग का इंतजाम होगा और यहां पार्टी भी का जा सकेगी।प्लान के मुताबिक, रिसॉर्ट में कुत्तों के लिए ट्रेंनिंग का भी इंतजाम किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए योजना तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया देशवासियों का आभार
इसे भी पढ़ें :MS Dhoni को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 150 करोड़ रुपये का मामला
इसे भी पढ़ें :अक्षर पटेल ने धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के 4 लोकसभा सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित




