UP : कांग्रेस में नये पदाधिकारियों के स्वागत का दिन उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विवाद खड़ा हो गया। आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर एक महिला कांग्रेस नेता द्वारा अजय राय के साथ बदसलूकी किये जाने से उनके समर्थक नाराज हो गये। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। समर्थकों के बीच धक्कामुक्की हुई और जूते चलने तक की खबर सामने आई। खबर है कि इस घटनाक्रम से नाराज अजय राय कांग्रेस कार्यालय के बाहर जाकर बैठ गये। उन्हें मनाने के लिये वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी भी जुटे रहे। उधर, नये पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी चल रही थी, लेकिन अजय राय उसमें शामिल होने के लिये अंदर नहीं गये।
मोना बोलीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवाद के बीच नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान की रक्षा करना हर नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है। मोना ने कहा कि यह समय केवल स्वागत और सम्मान समारोह का नहीं, बल्कि संघर्ष का है। कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक बलिदान और संघर्ष की परंपरा से जुड़ा रहा है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस विरासत को आगे बढ़ाना होगा। आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई जायेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA गठबंधन के सांसद व कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिये संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प जताया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी। उनके इस बयान से साफ है कि प्रदेश कांग्रेस का नया नेतृत्व राजनीतिक संघर्ष को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करना चाहता है।
#WATCH | Lucknow, UP | Congress MP Pramod Tiwari says, “Mona has dedicated her life to Congress; she is from the fourth generation. From being a Panchayat member to a prominent MLA, and today holding the highest position in Uttar Pradesh. Under her leadership, she will bring Congress back to power.”
— ANI (@ANI) October 11, 2026









