Ranchi : बेहतर साफ सफाई वाले स्कूलों को ऱाष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजे जाने की तैयारी है। इसके लिये झारखंड सरकार ने 26 स्कूलों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये किया है। वहीं नेशनल अवार्ड के लिये भारत सरकार से अनुशंसा की गई है। वहीं 20 शिक्षकों का चयन ओवरआल श्रेणी और 6 टीचरों का सब कैटेगरी में किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने इससे संबंधित जानकारी सभी जिलों के डीसी को दे दी है। वहीं केंद्र स्तर पर होनेवाले मूल्यांकन की तैयारी करने को कहा है। मूल्यांकन के बाद ही अवार्ड दिया जायेगा। स्कूलों का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर की संस्था NEERMAN द्वारा 18 अगस्त से लेकर 7 सितंबर 2022 के बीच किया जायेगा। सभी स्कूलों को इस बात की जानकारी अविलंब देने को कहा गया है।
शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने रांची, सिमडेगा, सरायकेला, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, लातेहार एवं लोहरदगा सहित कुछ अन्य जिलों के डीसी को पत्र लिखा है।
इसे भी पढ़ें : रोड पर बमक गई महिला पुलिस, टेम्पो वाले के साथ वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : डायन करार देकर खून से सने हाथ, अब उम्र भर बिताना होगा जेल में, देखें…