spot_img

रांची के स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां… जानें कब तक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची की ओर से जारी विशेष बुलेटिन के मुताबिक राज्य में भारी ठंड और शीतलहरी की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुये रांची जिले को येलो जोन में रखा गया है। एहतियातन प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुये 05 और 06 जनवरी को रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं की पढ़ाई स्थगित कर दी है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत लागू किया गया है। हालांकि, जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान परीक्षायें निर्धारित हैं, वहां विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे। वहीं 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के संचालन का निर्णय भी स्कूल प्रबंधन पर छोड़ा गया है।

गौरतलब है कि सरकारी विद्यालय पहले से ही 05 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पर हैं। 06 जनवरी को शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर ईवीवी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड को देखते हुये आवश्यक सावधानियां बरतें और बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकालें।

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई