spot_img

अरावली खनन मामले में SC में सुनवाई, क्या बोला कोर्ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने 20 नवंबर के पुराने आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुये केंद्र सरकार से साफ जवाब मांगा है और कहा है कि फैसले में कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण जरूरी है। अब पुराने निर्देश लागू नहीं रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि इस मुद्दे पर विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जा सकती है। केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस भेजा गया है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अरावली क्षेत्र को लेकर नये निर्देश जारी किये थे। इनमें पूरे अरावली क्षेत्र में नये खनन पर रोक लगाने की बात कही गई थी, ताकि गुजरात से एनसीआर तक फैली अरावली पर्वत श्रृंखला की अखंडता और जैव-विविधता को सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही ICFRE को जिम्मेदारी दी गई है कि वह ऐसे और इलाकों की पहचान करे, जहां खनन बंद किया जाना चाहिये। जो खदानें पहले से चल रही हैं, उन पर भी पर्यावरण नियमों के तहत सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई