साउथ स्टार सामांथा अक्किनेनी इस समय चर्चा में हैं। वजह है ‘फैमिली मैन 2’ जी हां, लोग इस सीरीज में सामंथा के रोल की तारीफ करते नहीं थकते।
इसी सिलसिले में सामंथा भी मनोज वाजपेयी पर भारी पड़ीं। सामंथा द्वारा निभाई गई भूमिका को मनोज वाजपेयी से ज्यादा
सराहा गया।
जाहिर है फैंस इस सीरीज के बाद सामंथा को बॉलीवुड में देखने के लिए बेताब हैं. लेकिन अभी के लिए सामंथा ने कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की है।

इससे पहले भी उन्हें अक्सर हिंदी फिल्मों के ऑफर मिलते थे। लेकिन डर के मारे उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस बात का खुलासा खुद समांथा ने एक इंटरव्यू में किया है।









