Ranchi(Kuldeep/Amitabh) : रांची से सटे ओरमांझी की माटी एक बार फिर इतिहास की खुशबू से महक उठी। पिस्का गांव में देश की आजादी के लिये प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद जीत राम बेदिया की 223वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह आयोजन शहीद जीत राम बेदिया स्मारक समिति, पिस्का और बेदिया विकास परिषद, झारखंड के साझा बैनर तले हुआ। जहां जनमानस ने अपने सच्चे नायकों को याद कर नमन किया। समारोह में अतिथियों ने शहीद जीत राम बेदिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, गुलदस्ता और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दो टूक कहा कि “हमारे देश के असली शहीदों को भुला दिया गया। किताबों में अकबर, औरंगजेब और बाबर को हीरो बताया गया, जबकि आजादी की असली लड़ाई जीत राम बेदिया, भगवान बिरसा मुंडा, टिकैत उमराव सिंह, शेख भिखारी जैसे वीरों ने लड़ी।” उन्होंने कहा कि इन वीर योद्धाओं का इतिहास बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिये, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों को पहचान सके। समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रामगढ़ विधायक ममता देवी, प्रमुख अनुपमा देवी, उपप्रमुख रीजवान अंसारी, जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा सहित भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने शहीद जीत राम बेदिया को जनजातीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम का अमर प्रतीक बताया। सुनें क्या बोले मंत्री संजय सेठ और अन्य….
माटी के सपूत को नमन, क्या बोले मंत्री और नेता… देखें वीडियो#ranchi #jharkhand #sanjayseth pic.twitter.com/bi09TPkunJ
— KohramLive (@KohramLive) December 30, 2025




