spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Sad :  मनरेगा तालाब में मिला दो साल के बच्चे का शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रामगढ़ : Sad :  मनरेगा तालाब में मिला दो साल के बच्चे का शव। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में एक दुखद खबर से इलाका शोकमग्न है। भदानीनगर के चोरधरा सलगा टोला में एक अद्धनिर्मित मनरेगा तालाब में डूबने से दो वर्षीय बालक युवराज की मौत हो गयी। घटना 13 अक्टूबर की देर शाम की है। सलगा टोला निवासी राजेश मांझी की पत्नी सोनमती देवी शाम में कुंआ से पानी भरने गयी थी। वहां से वापस आयी तो दो साल के पुत्र युवराज घर पर नहीं था। देर तक घर के आपपास ढूंढने पर नहीं मिला, तब वो कुंआ के रास्ते गयी।

इसे भी पढ़ें : Supreme court ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले पर लगायी रोक

इस दौरान देखा कि बेटे का शव अर्द्धनिर्मित तालाब में तैर रहा है। यह देख मां सोनमती देवी दहाड़े मार कर रोने लगी। उसकी आवाज सुनते ही गांव के लोग तालाब के पास पहुंचे। इसके बाद शव को निकाला गया। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार को बच्चे के शव को मिट्टी दी गयी। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मां के पीछे आ गया था बच्चा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सोनमती देवी तालाब के बगल से ही पानी लेने जाती थी। इस दौरान कई बार उसका बेटा भी साथ रहता था। लोग अंदाज लगा रहे हैं कि मां को पानी लाने जाते देख बच्चा भी पीछे से ढूंढ़ते हुए निकला होगा। इसी दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गयी होगी।

तालाब में नहीं बनी थी मेढ़

जिले की चोरधरा पंचायत के सलगा टोला में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन तालाब के दो छोर पर मेढ़ नहीं बनी है। यहां खेतों की ओर मेढ़ बनी है। जबकि आबादी वाले छोर पर मेढ़ का निर्माण नहीं हुआ है, जो दुर्घटना का मुख्य कारण है। हालांकि जल संरक्षण और प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के उद्देश्य से सौ स्क्वायर फीट का तालाब बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : बिना सुरक्षा के Septic Tank में उतरे बाप-बेटा सहित चार मजदूरों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...