पटना पहुंचीं रोहिणी, खुद लेने पहुंचे लालू-राबड़ी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : पारिवारिक विवाद के बाद रोहिणी आचार्य गुरुवार को पहली बार पटना पहुंचीं। बेटी के स्वागत के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती खुद एयरपोर्ट पहुंचे। बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता भी वहां जुटे। एयरपोर्ट पर लालू-राबड़ी और रोहिणी के समर्थन में नारे लगे। काफी समय बाद परिवार के साथ रोहिणी की यह सार्वजनिक मौजूदगी चर्चा में रही। मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने कहा कि पिता के बुलावे पर पटना आई हैं। उन्होंने अपील की कि उनकी वापसी को राजनीतिक नजरिये से न देखा जाये। उन्होंने कहा, “मैं यहां मां-पापा से मिलने आई हूं। पापा ने निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बुलाया है।” कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर रोहिणी ने कहा कि बिहार के युवा उनके भाई जैसे हैं और उनसे मिलने आये हैं। अपनी नाराजगी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पटना से दूर जरूर थीं, लेकिन शहर हमेशा उनके दिल में रहा है। मीसा भारती ने रोहिणी के लौटने को परिवार के लिए भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बेटी बाहर से घर लौटती है तो परिवार उसका स्वागत करने पहुंचता है।

सारण से चुनाव लड़ चुकी हैं रोहिणी

रोहिणी ने 2024 में सारण लोकसभा सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद परिवार से दूरी और उनके बयानों को लेकर भी चर्चा हुई थी। बिहार के मुद्दों पर वह सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखती रही हैं। हाल में बाढ़ की स्थिति को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा था।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: