Kohramlive : पंजाब के गुरदासपुर की शांत गलियों में एक ऐसी चीख उतर आई, जिसने पूरे इलाके की रूह हिला दी। गांव गुठी में अचानक गूंजी AK-47 की तड़तड़ाहट ने दो जिंदगियों को हमेशा के लिये खामोश कर दिया और एक परिवार की दुनिया पलभर में उजड़ गई। कभी देश की सेवा करने वाला सेना से रिटायर्ड गुरप्रीत सिंह अपने सरकारी हथियार AK-47 के साथ क्वार्टर से निकला और अचानक अपनी पत्नी अकविंदर कौर और सास गुरजीत कौर पर गोलियों की बौछार कर दी। दोनों महिलायें वहीं ढेर हो गईं। गुरप्रीत वर्तमान में पेस्को कंपनी के माध्यम से केंद्रीय जेल में गार्ड के रूप में तैनात था। पत्नी और ससुरालवालों से विवाद लंबे समय से चल रहा था। मारी गई पत्नी की बहन का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था, कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन किसी ने नहीं सुना। हत्या कर गुरप्रीत भाग निकला। गुरदासपुर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। SSP आदित्य और टीम ने उसे करीब एक घंटे तक समझाया “समर्पण कर दो, हथियार डाल दो।” लेकिन गुरप्रीत ने खुद को गोली मार ली। SSP आदित्य ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच से साफ है कि घरेलू विवाद, अदालती केस और मानसिक तनाव इस त्रासदी की जड़ में थे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
AK-47 से पत्नी-सास को भू’न डाला, फिर…
Date:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…
गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप
Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…
भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना
Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…
राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर
एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…
दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।
Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…
बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने



