Ranchi : SSC की Combined Hindi Translators & Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों के आसपास BNSS की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। परीक्षा 9 से 12 सितंबर तक रांची के तीन केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक रहेगी। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर भी पाबंदी होगी।
इन तारीखों में रहेगी पाबंदी
- 8 सितंबर: सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
- 9 सितंबर: सुबह 5 से रात 9:30 बजे तक
- 11 सितंबर: सुबह 4:30 से रात 10:30 बजे तक
- 12 सितंबर: सुबह 4:30 से रात 10:30 बजे तक
रांची में ये 3 परीक्षा केंद्र
- Ideal International School, दलादिली
- Capstone Tech Online Examination Centre, कांके
- Cambridge Institute of Technology, टाटीसिलवे
परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं।




