spot_img
spot_img

दुर्गा पूजा को लेकर रांची में शक्ति कमांडो और QRT संभालेंगे मोर्चा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : मां दुर्गा की आराधना के महापर्व पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूजा पंडालों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से लेकर विसर्जन जुलूस और यातायात व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर सतर्कता बरतने की तैयारी है। मोबाइल और चेन छिनतई जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिये सघन गश्त होगी, जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिये बड़े पूजा पंडालों में शक्ति कमांडो तैनात किये जायेंगे। दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर रांची पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सिटी SP, रूरल SP, ट्रैफिक SP, कोतवाली ASP, प्रोबेशनर IPS अधिकारियों, सभी DSP और थानेदारों ने हिस्सा लिया। बैठक में संभावित भीड़, संवेदनशील स्थलों, पूजा पंडालों की सुरक्षा और विसर्जन जुलूस के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

पूजा पंडालों में 24 घंटे CCTV की निगरानी

पुलिस ने सभी पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। पंडालों में पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाने, फुटेज सुरक्षित रखने और निगरानी के लिये कम-से-कम एक व्यक्ति की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखना है। अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिये गये हैं। पूजा समितियों को पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर, बालू और पानी की व्यवस्था करनी होगी। विद्युत सुरक्षा के लिये उपयुक्त उपकरण रखने के साथ अग्निशमन यंत्रों की वैधता की जांच भी जरूरी होगी। इसके अलावा प्रवेश और निकास के अलग-अलग द्वार, पर्याप्त रोशनी, जनरेटर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा पुरुष और महिला स्वयंसेवकों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक अपने क्षेत्र के पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की जांच करेंगे।

भीड़ पर नजर, QRT और बाइक दस्ते करेंगे गश्त

राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। जरूरत के अनुसार निगरानी टावर लगाये जायेंगे, ताकि ऊंचाई से भीड़ की स्थिति का आकलन कर समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रमुख पूजा पंडालों और मुख्य सड़कों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा। इसके साथ ही स्थिर और चलायमान क्विक रिस्पॉन्स टीम यानी QRT सक्रिय रहेगी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक दस्तों के माध्यम से लगातार गश्त की जायेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके। महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिये बड़े पंडालों में शक्ति कमांडो की तैनाती भी की जायेगी।

मोबाइल और चेन छिनतई करने वालों पर शिकंजा

दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय होने वाले अपराधियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। मोबाइल छिनतई, बैग छिनतई, चेन छिनतई और बाइक चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिये सघन एंटी-क्राइम चेकिंग और गश्त चलाने का निर्देश दिया गया है। पुराने अपराधियों और छिनतई तथा बाइक चोरी में सक्रिय गिरोहों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने अपराध की आशंका वाले स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

विसर्जन जुलूस के लिये तैयार होगा ट्रैफिक प्लान

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखना पुलिस के लिये अहम चुनौती होगी। इसके मद्देनजर सभी विसर्जन मार्गों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। संकरी सड़कों, दुर्घटना संभावित स्थानों और रास्ते में आने वाली बाधाओं को चिह्नित कर आवश्यक बैरिकेडिंग की जायेगी। प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर भीड़ के अनुसार यातायात व्यवस्था लागू होगी। जरूरत पड़ने पर वाहनों का मार्ग बदला जायेगा और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाई जायेगी। विसर्जन जुलूस को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए थाना पुलिस और यातायात पुलिस आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास जरूरत के अनुसार अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित सहायता की व्यवस्था की जायेगी। विसर्जन के दौरान किसी अनहोनी की स्थिति में बचाव कार्य में देरी न हो, इसके लिये थाना स्तर पर स्थानीय गोताखोरों की सूची और संपर्क विवरण तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल बुलाया जा सकेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रावण दहन पर भी रहेगी नजर

डांडिया, गरबा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने वाली पूजा समितियों को संबंधित थाना और यातायात पुलिस को पहले से सूचना देनी होगी। इससे कार्यक्रम में संभावित भीड़ के अनुसार सुरक्षा बल और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जा सकेगी। विसर्जन जुलूस और रावण दहन कार्यक्रमों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना भी अनिवार्य होगा। पुलिस अधिकारी आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विधि-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये गये। सभी थाना प्रभारियों और पुलिस उपाधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल कदम उठाने को कहा गया है। रांची पुलिस ने आम लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। पूजा समितियों से भी सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाये रखने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...