अनजान लोगों से ऐसा-ऐसा मिला गिफ्ट कि लाइफ बन गया लग्जरियस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi: अनजान लोगों से ऐसा-ऐसा मिला गिफ्ट कि लाइफ बन गया लग्जरियस।अमेरिका के अटलांटा में रहने वाली 25 साल की डैश प्रीस्टली  की लाइफस्टाइल लग्जरियस है। उनकी लग्जरी का हर सामान उनकी अपनी कमाई से नहीं खरीदा हुआ है, बल्कि गिफ्ट का है। आश्चर्य होता है कि यह गिफ्ट अनजान लोगों ने दिए हैं,अपनों ने नहीं। पॉर्शे जैसी लग्जरी कार से चलती हैं। उनके घर की अलमारी डिज़ाइनर कपड़ों और बैग्स से भरी हुई है। उनके पास हीरे के कई गहने भी हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीस्टली पहले तो अपने लिए एक ‘शुगर डैडी’ (Sugar Daddy) की तलाश करती और फिर उनके साथ वक्त बिताती। बदले में वो प्रीस्टली को लग्जरी लाइफस्टाइल ऑफर करते हैं। प्रीस्टली खुद को ‘शो-ऑफ पीस’ (Show-Off Piece) बताते हुए कहती हैं कि अधेड़ मर्दों को उनके साथ डिनर पर जाना, लग्जरी वेकेशन पर एन्जॉय करना और साथ घूमना-फिरना, बातें करना अच्छा लगता है।

घूमनेफिरने से लेकर, डिनर तक का चार्ज वसूलती थी

 डैश प्रीस्टली का कहना है कि इस दौरान उनका उस शख्स के साथ किसी तरह का रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं होता था। वह सिर्फ उन्हें कंपनी देती थीं। प्रीस्टली एक डिनर के लिए करीब 35 हजार रुपये चार्ज करती हैं। ऐसा करके प्रीस्टली ने अपने खुद के 5 बिजनेस खड़े कर लिए हैं और अब उन्होंने ‘शुगर डैडी’ के साथ जाने वाला काम भी बंद कर दिया।

हर महीने मोटी कमाई

 प्रीस्टली की मानें तो उसे कई सालों तक अपने कोई भी बिल्स नहीं भरने पड़े। अक्सर उसे महंगे गिफ्ट्स मिलते रहते. जबकि अच्छा खाना और शॉपिंग पर जाना तो आम बात थी। उसके पास ब्रांडेड कपड़े, शूज, बैग्स के ढेर लग गए. कई बार तो बिन मांगे मोटी रकम भी मिल जाया करती थी। इन सबसे प्रीस्टली को हर महीने करीब तीन लाख रुपये की कमाई होती थी और इस तरह उन्होंने करोड़ों की दौलत बना ली।

अन्य लड़कियों को दे रहीं ट्रेनिंग

इस काम को छोड़ने के बाद वो अब दूसरी लड़कियों को अधेड़ उम्र के मर्दों के साथ ‘घूम-फिरकर पैसे कमाने’ की टिप्स देती हैं। प्रीस्टली इस काम को एक भावनात्मक खेल बताती हैं।

शुगर डैडी का मतलब

बता दें कि ‘शुगर डैडी’ का मतलब होता है, ऐसा अमीर उम्रदराज शख्स जो उसके साथ डेट करने वाली महिलाओं को महंगे गिफ्ट और खूब सारा पैसा देकर खुश रखता है। इसके बदले में वह अपना अकेलापन दूर करता है। प्रीस्टली कहती हैं, कई लोग तो बस चैट पर ही बात करते थे, उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी

इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच

 

 

spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों