Tokyo : रेसलर रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन इतिहास रच दिया। रवि फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे पहलवान बन गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ रवि ने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। रवि शुरुआती मुकाबले में पिछड़ गए थे। वह 5-9 से पीछे चल रहे थे। हालांकि भारतीय पहलवान के पास वापसी का मौका था, क्योंकि रेसलिंग में ये लीड बहुत ज्यादा नहीं होती है। यहां हर सेकंड में हालात बदलते हैं।
आखिरकार कजाकिस्तान के पहलवान चोटिल हो गए और 7-9 पर आकर रवि विजेता बन गए। दहिया ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया। विरोधी के दोनों पैरों पर हमला किया और उसके गिरने से जीतने में कामयाब रहे। इससे पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक जीता था। दहिया ने इससे पहले दोनों मुकाबले तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते थे। रवि दहिया 5 अगस्त को गोल्ड मेडल के लिए लड़ेंगे।
Read more: मोहब्बत में मारे गये सौरभ की मां खोल गई कई राज, देखें वीडियो
Read more:तीन दिन बाद इस हालत में मिला इमरान का शव
Read more: मोहब्बत में मारे गये सौरभ की मां खोल गई कई राज, देखें वीडियो
Read more: बहन को संतान सुख देने के लिए कर बैठी ये घिनौना काम…
Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:Independence Day के दिन लांच होगा Ola electric scooter, जानें खासियत
Read more:अच्छे भोजन पर दें ध्यान, मजबूत और चमकदार बनेंगे नाखून
Read more:Tokyo Olympics : भारत के लिए ये खिलाड़ी लायेंगे मेडल, विरोधियों को ऐसे करते हैं पस्त
Read more:जज मर्डर केस : अब होगा नार्को टेस्ट, देखें वीडियो
Read more:मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का बाबर ढेर
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत






