Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : यह खबर हैरान भी करती है, हंसाती भी है और सिस्टम पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। राजधानी रांची के ओरमांझी थाना के मालखाने में जब्त करीब 200 किलो गांजा चूहे धूक गये। पुलिस का यह दावा अदालत में जैसे ही सामने आया, हर कोई भौंचक रह गया। लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले गांजे के मामले में आरोपी इंदजीत राय अदालत से बरी हो गया। कारण साफ था कि जब्त माल की सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती गई। पुलिस ने अदालत को बताया कि “मालखाने में रखे गांजे को चूहे खा गये।” अदालत ने फैसले में कहा कि जब्त मादक पदार्थ की सुरक्षा, रख-रखाव और निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती गई। अभियोजन आरोप साबित करने में विफल रहा।




