spot_img
spot_img

Rashmika Mandanna B’day: Google ने दिया ‘नेशनल क्रश’ का टायटल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साउथ अभिनेत्री और नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका मंदाना आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कोडागु डिस्ट्रिक्ट कर्नाटक में हुआ था। इन्होंने अपनी स्नातक की पढाई, रामयः कालेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से की थी। पढ़ाई के साथ-साथ रश्मिका ने मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी और कुछ विज्ञापनों में भी नजर आने लगी थीं। साल 2020 में गूगल ने रश्मिका को नेशनल क्रश का टाइटल दिया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई।

कम समय मे उन्होंने साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अभिनेत्री दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। रश्मिका मंदाना अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के फैशन सेंस को काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ ही फैंस उनकी क्यूटनेस के भी दीवाने हैं।

2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ के साथ रश्मिका ने दक्षिण सिनेमा में कदम रखा था। वहीं, 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘गीता गोविन्दम’ से खूब नाम कमाया। इस फिल्म में रश्मिका के किरदार को खूब पसंद किया गया। वहीं, फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। एक्ट्रेस को साल 2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक के पुरस्कार से नवाजा गया था। अब रश्मिका दक्षिण सिनेमा में एक जाना-माना नाम बन चुकी है। बहुत जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

रश्मिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह टॉप टकर सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो को लोगों ने खूब देखा और पसंद किया।

रश्मिका ने अब तक के अपने करियर में ‘किरिक पार्टी’ (2016), ‘अंजनी पुत्रा’ (2017), ‘चमक’ (2017), ‘चालो’ (2018), ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘यजमान’ (2019) में काम किया है। फिलहाल अभिनेत्री साउथ और बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। जल्द ही एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुड बाय’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...