Ranchi : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 4 और 5 सितंबर 2026 को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है। 4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
इन रास्तों पर भी नहीं चलेंगे वाहन
दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का परिचालन कई मार्गों पर बंद रहेगा।
- फिरायालाल चौक से सुजाता चौक
- प्लाजा चौक से फिरायालाल चौक
- जेल चौक से फिरायालाल चौक
- मिशन चौक से सरजना चौक
- रतन पीपीओ से फिरायालाल चौक
- कर्बला चौक से काली मंदिर/उल हाउस की ओर जाने वाला मार्ग
प्रशासन जरूरत के मुताबिक दूसरे रास्तों पर भी रूट डायवर्ट कर सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान संभव हो तो चारपहिया वाहनों की जगह दूसरे साधनों का इस्तेमाल करें।





