spot_img

सनसनीखेज म’र्डर केस का पर्दाफाश, क्या बोली रांची पुलिस… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के बुढ़मू से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। बुढ़मू थाना क्षेत्र में युवक पियूष उर्फ इबरार अंसारी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के इरादे से शव को सरईदाह करमबोहा नदी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। लेकिन कातिलों की यह चाल ज्यादा देर नहीं चली। हत्या की सूचना मिलते ही मामला रांची SSP तक पहुंचा। SSP के आदेश पर रांची ग्रामीण SP के निर्देश पर DSP खलारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के सहारे पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

उधारी बना मौत की वजह

पुलिस पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वह चौंकाने वाली है। मुख्य आरोपी समीर अंसारी ने कबूल किया कि उसने मृतक इबरार से करीब ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। इबरार लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था और धमकी भी दे रहा था। इसी रंजिश में समीर ने अपने साथियों साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के मुताबिक इबरार को गोली मारी गई और सबूत मिटाने के इरादे से शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे।

छापेमारी में चारों आरोपी दबोचे गये

बीते कल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छापर बरवाटोली इलाके में छिपे हैं। ताबड़तोड़ छापेमारी में पहले समीर अंसारी और साहिल टुडू पकड़े गये। पूछताछ में दोनों टूट गये और पूरे हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं। इसके बाद राम मुर्मू को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र पहुंची, जहां नरेश मरांडी के घर से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हुये। उसे भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मैगजीन लगी देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7.56 के 5 और .315 के 4 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल अपाची मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई