Ranchi : सर्द हवा की सिहरन जब हड्डियों तक उतरने लगी, तब रांची जिला प्रशासन ने इंसानियत की आग जला दी। रात के तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर की मार को देखते हुये रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले भर में अलाव की भरपूर इंतेजाम किये गये हैं। विशेष अभियान के तहत रांची शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर, खुले में रात बिताने वाले लोगों की बस्तियां, हर जगह अलाव जल रहे हैं, ताकि ठंड किसी की जिंदगी पर भारी न पड़े। वहीं, जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भी ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। प्रखंड मुख्यालय, पंचायत भवन परिसर, ग्रामीण हाट-बाजार, धार्मिक स्थल के आसपास, मजदूर चौकियां, बेघर और दिहाड़ी मजदूरों की अधिकता वाले क्षेत्र, हर जगह अलाव की लौ सर्द रातों को चीर रही है। सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं कि लकड़ी और कोयले की कोई कमी नहीं हो, जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था की जाये एवं मौसम की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाये। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि शीतलहर से बचाव के लिये सतर्क रहें। जरूरतमंदों को अलाव स्थलों तक पहुंचने में मदद करें। इंसानियत की इस मुहिम में साझेदार बनें।
कड़कड़ाती ठंड में रांची जिला प्रशासन की गर्माहट…
Date:




