Chouparan(Krishna Paswan) : गढ़वा की धरती से उठी एक घोषणा ने चौपारण के छात्र राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 26वें प्रदेश अधिवेशन में संगठन को मजबूती देने के संकल्प के साथ चौपारण निवासी चंदन कुमार राणा को वर्ष 2025-26 के लिये प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रति चंदन कुमार राणा की लगातार सक्रियता और जमीनी जुड़ाव को देखते हुये उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से छात्र हितों की आवाज उठाते रहे चंदन अब प्रदेश स्तर पर संगठन की दिशा तय करने में भूमिका निभायेंगे। नियुक्ति पर समाजसेवी कृष्णा पासवान ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि चंदन बाबू की नियुक्ति से उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्र हितों के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि चंदन के नेतृत्व में विद्यार्थी हित और राष्ट्र निर्माण के कार्य और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेंगे। इस मनोनयन के बाद चौपारण में खुशी की लहर है। छात्र नेता और कार्यकर्ता मानते हैं कि संगठन का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक और प्रभावी होगा। जमीनी मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जायेगा।
ABVP में राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
Date:




