spot_img
spot_img
spot_img

बन रहा 48 फीट लंबा रामसेतु केक, जाने कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

राम मंदिर के लिए दान किए 1,01,111 रुपये

राम मंदिर निर्माण को देखते हुए हर कदम राम के नाम संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है।  इस अभियान के तहत ब्रेड लाइनर के सभी कर्मचारी राम मंदिर निर्माण निधि में एक दिन का वेतन यानी 1,01,111 रुपये का योगदान करेंगे। 

देशवासी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने तरीके से योगदान दे रहे हैं, जबकि सूरत में एक बेकरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है । हर कदम राम के नाम संकल्प अभियान का शुभारंभ 11 से 16 फरवरी तक किया गया है। उसके माध्यम से राम मंदिर निर्माण निधि के लिए खुद का समर्पण देंगे। बेकरी कर्मचारी एक दिन का वेतन भी फंड में दान करेंगे। साथ ही 48 किमी लंबे राम सेतु के प्रतीक के रूप में बेकरी द्वारा 48 फीट लंबा केक बनाया गया है।

खास बात यह है कि इस अभियान के तहत सूरत में रामसेतु से संकल्प सेतु की थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राम सेतु के प्रतीक के रूप में 48 फीट लंबा केक बनाया गया है और यह केक 16 फरवरी तक संकल्प के साथ वीडियो बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को मुफ्त दिया जाएगा। 

इसके साथ ही 12 फरवरी से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के बिल से 1,21,111 रुपये की धनराशि भी राम मंदिर निर्माण निधी को दान की गई है। इस केक की खासियत यह है कि रामसेतु 48 किमी का था इसलिए इस केक को भी 48 फीट लंबा बनाया गया है। इस केक पर भगवान श्री राम के 16 गुणों को लिखा गया है और लोगों से अपील की गई कि वे अपने जीवन में इन 16 गुणों में से एक को अपनाएं। 

16 फरवरी तक वीडियो भेजने वाले पहले 1084 व्यक्तियों को 400 ग्राम राम सेतु केक मुफ्त दिया जाएगा।  इस खास मौके पर अभियान में सक्रिय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के अलावा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 48 दीपक प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा और राम चोपाई का पाठ किया गया। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...