राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया CEO… जानें कौन

Date:

spot_img

UP : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कामकाज को नई दिशा देने के लिये बड़ा फैसला किया है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) चुना गया है। बुधवार को मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों और आमंत्रित सदस्यों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

तीन नये सदस्य ट्रस्ट में शामिल

ट्रस्ट ने तीन नये सदस्यों के नामों की भी घोषणा की है। इनमें अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और अयोध्या की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव के रूप में ट्रस्ट में एक नई महिला सदस्य भी शामिल हुई हैं।

CEO के सामने होंगी बड़ी जिम्मेदारियां

राम मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच CEO की भूमिका बेहद अहम होगी। मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय, VIP और आम श्रद्धालुओं की सुविधायें तथा निर्माण से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट इसकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होंगे।

चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र पर भी नजर

बैठक में पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को लेकर भी चर्चा अहम मानी जा रही है। दोनों ने चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद अपने पदों से इस्तीफा दिया था। अब उनकी ट्रस्ट में संभावित वापसी को लेकर भी अटकलें हैं। अंतिम फैसला ट्रस्ट ही करेगा।

ट्रस्ट डीड में बदलाव पर भी मंथन

बैठक में ट्रस्ट डीड और न्यास नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इससे पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि और अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन ने रामलला के दर्शन किये और मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक को लेकर संघ और विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ी है। बजरंग लाल बांगड़ा, दिनेश चंद्र और संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह के अयोध्या पहुंचने की जानकारी है। ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ उनकी मुलाकात भी हुई।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: